सोनभद्र, नवम्बर 14 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। दिशिता महिला मंडल, रेणुसागर ने रेनूपावर प्राथमिक पाठशाला में कुल 138 विद्यार्थियों में गर्म स्वेटर वितरित किये। महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या इंदू सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पाठ्य सहगामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।स्वेटर पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में दिशिता की रीना जैन, विभा सिंह, तूलिका श्रीवास्तव, प्रीति वर्मा, विनीता सिंह एवं रजनी रुंगटा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। प्रधानाध्यापिका सीमा दुबे ने दिशिता महिला मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंद एवं ग्रामीण परिवेश के बच्चों के लिए इस प्रकार के सहयोगात्मक प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं।

हिंदी ह...