Sonbhadra News: गर्भवती महिला से मारपीट में लेखपाल समेत तीन पर केस
सोनभद्र, अक्टूबर 2 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर तीन माह की गर्भवती महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने लेखपाल समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामगढ़ निवासी घमड़ी कनौजिया ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव में उसकी कृषि योग्य जमीन है। उसकी जमीन के बगल में लेखपाल संजय कनौजिया की जमीन है। दोनों जमीनों के बीच मेड़ है। आरोप है कि जमीन को लेकर संजय कनौजिया अक्सर उससे और उसकी पत्नी से विवाद करता था और जमीन बेचकर वहां से हटने का दबाव बनाता था। आरोप है कि 21 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे घमड़ी मजदूरी करने के लिए घर से बाहर ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.