सोनभद्र, सितम्बर 30 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने और आमजन की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। एडीएम ने संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा के कार्यों में तेजी लाने और लापरवाही पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीएम ने निर्माण खंड और प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंताओं को बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और गड्ढों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने को कहा। उन्होंने अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के निर्देश देते हुए कहा कि आवागमन के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने...