Sonbhadra News: गड्ढे में फंसा बाक्साइट लदा ट्रक, बड़ा हादसा टला
सोनभद्र, अगस्त 31 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मुख्य मार्ग पर आश्रम मोड़ के समीप सोमवार सुबह एक ट्रक गड्ढे में फंसकर एक तरफ झुक गया। ट्रक छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बाक्साइट लादकर रेणुकूट जा रहा था। हर घर नल योजना के लिए पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे गड्ढा खोदा गया था। बारिश के कारण गड्ढे में पानी और कीचड़ भर गया था। इसी दौरान ट्रक का पहिया गड्ढे में चला गया और उसका पिछला हिस्सा कीचड़ में बुरी तरह धंस गया। ट्रक एक तरफ झुक गया, जिससे उसके पलटने की आशंका बनी रही। गनीमत रही कि ट्रक पूरी तरह नहीं पलटा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.