Sonbhadra News: गड्ढे में पलटा राख ले जा रहा ट्रेलर
सोनभद्र, अगस्त 21 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर । बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मिसिरा पेट्रोल टंकी कें निकट औड़ी-शक्तिनगर मुख्य हाइवे पर गहरे गड्ढे में अनियन्त्रित होकर एक ट्रेलर पलट गया। गनीमत रही कि इस दौरान निकट से कोई अन्य वाहन या राहगीर नही निकल रहे थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेलर पलटने से मुख्य हाइवे पर चारों ओर राख फैल गयी और आवागमन बाधित हो गया। बाल-बाल बचे ट्रेलर चालक ने इसकी सूचना राख परिवहन कर रहे संचालक को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बिखरी राख को हटवा कर आवागमन चालू करवाया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हाइवे पर गड्डों के कारण आये दिन वाहन पलट रहे है जिससे आम जन खौफ जदा है। गड्ढे भरवाने की कार्रवाई त्वरित गति से हो जिससे हादसे पर ब्रेक लग सके। ट्रेलर चालक ने बताया कि वह विन्ध्यनगर से राख लेकर आ रहा था और जैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.