Sonbhadra News: गड्ढे में तब्दील सड़क पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी
सोनभद्र, जुलाई 10 -- Sonbhadra News: कोन,हिंदुस्तान संवाद। विकास खंड कोन के चांचीकला मोड़ पंचमुहान से थाना परिसर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार हो गई है। सड़क के बीचों-बीच बने बड़े-बड़े गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बारिश के मौसम में यह मार्ग नाले का रूप ले चुका है। जलजमाव के कारण राहगीरों, स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। बताया जाता है कि यह सड़क कस्बा के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: वादे खोखले, अफसर मौन.. इन जानलेवा गड्ढों का जिम्मेदार कौन इसी मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.