सोनभद्र, सितम्बर 3 -- Sonbhadra News: हलिया (मिर्जापुर) l क्षेत्र के गड़बड़ा - मड़वा संपर्क मार्ग पर सेवटी नदी का करार तेजी से कट रहा है। नदी के किनारे का हिस्सा लगातार गिर रहा है l जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी विभाग आंख मूंदे बैठा है। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने से 15-20 फीट करारा गिर कर बह गया। अब बमुश्किल सड़क किनारे सिर्फ 2-3 फुट ही बचा है। बाइक और चार पहिया। आदि वाहनों के गुजरते समय करार और धंस जाता है। रात में तो खतरा और बढ़ जाता है l कोई संकेतक, बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगा है। प्रयागराज बस के अलावा सवारी वाहन भी गुजरते हैं। अनन्तूगुप्ता , रविशंकर तिवारी, ज्ञानेश्वर दूबे, राम आसरे मिश्रा, दिनेश तिवारी ने बताया कि कई बार ब्लॉक और पीडब्ल्यूडी विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन सिर्फ आश्वा...