Sonbhadra News: गंदगी से नाराज काशीराम आवास के लोगों का प्रदर्शन
सोनभद्र, जुलाई 30 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र के हाइडिल मैदान के समीप स्थित काशीराम आवास परिसर में व्याप्त गंदगी और बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से नियमित सफाई नहीं होने के कारण परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियों में गंदगी जमा होने से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। रहवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। कई बार नगर पालिका और संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आवास परिसर की नियमित सफाई कराई जाए, कूड़े का समय से उठान हो तथा नालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.