सोनभद्र, अक्टूबर 26 -- Sonbhadra News: बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के जमशिला बीना के रहने वाले श्याम नारायण की बाइक चोरी के मामले में शक्तिनगर पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जमशिला बीना निवासी श्याम नारायण ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 21 अक्टूबर को मोटरसाइकिल को खड़िया खदान बैरियर पर खड़ा कर ड्यूटी चला गया। जब लगभग पांच बजे आया तो मोटरसाइकिल उक्त स्थान पर नहीं मिली। आसपास काफी खोजबीन के साथ लोगों से पूछताछ की लेकिन बाइक चोरी का सुराग मिल नहीं सका। पीड़ित श्याम नारायण ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...