Sonbhadra News: खो-खो में कोहरथा, कबड्डी में खड़देउर की टीम विजेता
सोनभद्र, अक्टूबर 23 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। न्याय पंचायत मुसहा स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोहरथा में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़, कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, वॉलीबॉल और कुश्ती सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। खो-खो प्रतियोगिता में कोहरथा का दबदबा रहा, जबकि कबड्डी में जूनियर खड़देउर की टीम विजेता बनी। प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिताओं में बौराडीह, पड़वनिया और हिनौती के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में जीत हासिल की। मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त शिक्षक केवला प्रसाद, राम अवतार और बच्चू प्रसाद रहे। इसके अलावा एआरपी अनिल कुमार, ओम प्रकाश औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.