सोनभद्र, अक्टूबर 17 -- न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता Sonbhadra News: बीजपुर। स्व. विजय कुमार द्विवेदी की स्मृति में कंपोजिट विद्यालय बीजपुर परिसर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता एवं अति विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार पाण्डेय ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत 50 मीटर और 100 मीटर दौड़ के साथ प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 100 मीटर दौड़ के प्राथमिक बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय लीलाडेवा के प्रदीप ने प्रथम तथा साहिल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। खो-ख...