सोनभद्र, जुलाई 28 -- Sonbhadra News: बभनी,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खोतोमहुआ लैम्पस में सोमवार की रात चोरों ने खिड़की का सरिया तोड़ कर तीन बोरी डीएपी पर हाथ साफ कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर सुबह पहुंचे सचिव ने मामले की सूचना पुलिस के साथ अपने उच्चाधिकारियों को दे दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात चोरों ने खोतोमहुआ लैम्पस पर खिड़की की सरिया निकालकर और सेंधमारी कर अंदर रखी 3 बोरी डीएपी खाद चोरी कर ले गए। सुबह कुछ ग्रामीणों ने लैम्पस सचिव को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पाकर लैम्पस पहुंचे अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। लैम्पस सचिव शिव प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...