सोनभद्र, अगस्त 25 -- Sonbhadra News: ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के खैरटिया गांव के मुख्य मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को अपना दल एस के जिला महासचिव शिवदत्त दुबे के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों में धान के पौधे रोपकर संबंधित अधिकारियों का ध्यान समस्या की ओर आकृष्ट कराया और शीघ्र सड़क मरम्मत की मांग की। शिवदत्त दुबे ने बताया कि ओबरा तहसील से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित खैरटिया गांव में ओम चौराहे से रेणुका नदी तक लगभग दो किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग है। गांव की करीब दस हजार आबादी के आवागमन का प्रमुख साधन यही सड़क है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के गिरकर चोटिल होने की घटनाएं होती रहती हैं। रात के स...