सोनभद्र, अगस्त 7 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में वर्तमान खेल मैदान पर हेलीपैड निर्माण किए जाने के विरोध में गुरुवार को छात्र नेताओं ने प्रदर्शन किया। प्राचार्य कार्यालय का घेराव कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा। यह भी पढ़ें- Dumka News: सीट कटौती के विरोध में एसपी कॉलेज में छात्रों ने की तालाबंदीछात्र नेताओं की मांग छात्र नेताओं का कहना है कि खेल मैदान पर निर्माण कार्य होने से महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं खेल गतिविधियों से पूर्णत: वंचित हो गए हैं, जो उनके शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। उन्होंने मांग किया कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए तत्काल वैकल्पिक खेल मैदान उपलब्ध कराया जाए तथा नए क्रीड़ा स्थल का शीघ्र निर्माण करा...