Sonbhadra News: खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
सोनभद्र, अक्टूबर 11 -- Sonbhadra News: सांगोबांध,हिन्दुस्तान संवाद। बभनी विकास खंड के न्याय पंचायत चैनपुर की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय चौना के प्रांगण में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, खो-खो और श्रुतिलेख सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल मैदान में बच्चों का उत्साह देखते ही बना।प्रतियोगिता के दौरान आयोजित श्रुतिलेख में प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय धनवार की आरती कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय चौना के अभय कुमार प्रथम रहे। वहीं, प्राथमिक बालिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.