Sonbhadra News: खेत में काम कर रहे युवक की सर्पदंश से मौत
सोनभद्र, जुलाई 25 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव निवासी एक युवक की शुक्रवार की रात सर्पदंश से मौत हो गई। खेत में कार्य करते समय उसे सर्प ने डस लिया था। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव निवासी 24 वर्षीय रामनाथ कुशवाहा पुत्र स्व. फुल्लन कुशवाहा शुक्रवार की शाम को खेत में कार्य कर रहा था। खेत में कार्य करते समय उसे किसी विषैले सर्प ने डस लिया। युवक ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। जानकारी होने पर परिजन उसे झाड़फूंक के लिए ले गए। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल में चले गए। युवक की हालत में सुधार न होता देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर वापस जिला अस्पताल चले आए। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.