Sonbhadra News: खेत में काम कर रहे अधेड़ की सर्प दंश से मौत
सोनभद्र, सितम्बर 25 -- Sonbhadra News: विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव में गुरुवार शाम खेत में काम कर रहे अधेड़ की सर्प के डंसने से मौत हो गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सुखड़ा गांव निवासी 58 वर्षीय असर्फी भुइयां पुत्र केशव भुइयां गुरुवार शाम खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान जहरीले सर्प ने उन्हें डंस लिया। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण उन्हें पीएचसी विंढमगंज लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने जांच के बाद उनकी मौत की पुष्टि की। चिकित्सक की सूचना पर उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव अस्पताल पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पूर्व ग्राम प्रधान मुन्ना लाल गौतम सहित पूर्व भाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.