सोनभद्र, अगस्त 7 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहिरबुढ़वा ग्राम पंचायत के मनरूटोला में शुक्रवार की दोपहर खेत में काम करते समय अचेत व्यक्ति की मौत हो गई। वह वन विभाग में वाचर के रूप में कार्य करता था। म्योरपुर थाना क्षेत्र के अहिरबुढ़वा गांव निवासी 40 वर्षीय संजय पुत्र स्व. नन्हकू यादव वन विभाग में वाचर के रूप में कार्य करता था। शुक्रवार की दोपहर लगभग साढे़ 12 बजे वह अपनी पत्नी और 19 वर्षीय बेटी के साथ धान की क्यारी में काम करते समय अचेत हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे निजी वाहन द्वारा सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत लाया घोषित कर दिया। म्योरपुर सीएचसी के डा संजीव बिंद ने बताया कि मरीज को जब यहां लाया गया था तो उसकी मौत हो चुकी थी। मेमो के माध्यम से पुलिस को सू...