सोनभद्र, नवम्बर 3 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। भारत सरकार के माध्यम से संचालित खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत राबर्ट्सगंज ब्लॉक के घोरावल क्षेत्र स्थित मुराही एवं बकौली ग्राम सभा में किसान जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान श्यामलाल जायसवाल उपस्थित रहे। इसके अलावा कृषि विभाग से कृषि प्राविधिक सहायक अनुपम यादव, इफको फर्टिलाइजर के अवनीश कुमार पांडेय एवं राज दुबे एएसए तथा आरबीआई के प्रतिनिधि नीरज पांडेय सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए इफको प्रतिनिधि अवनीश कुमार पांडेय ने किसानों को आगामी रबी फसल की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के वैज्ञानिक उपयोग के बारे में बताया। साथ ही नैनो डीएपी से पांच मि...