सोनभद्र, सितम्बर 1 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। लगातार हो रही भारी बारिश से अनपरा तापीय परियोजना के ऐश डाइक से सटे ग्राम पिपरी टोला डाकहिया के ग्रामीणों के खेतों में जलजमाव से मंगलवार को हालात बिगड़ गये। खेतों में खड़ी अरहर,सांवा,तिल्ली,मक्का व धान की फसल बुरी तरह बर्बाद हो गयी। ऐश डाइक के कारण जलनिकासी न हो पाने को ग्रामीणों ने जलजमाव की मुख्य वजह बताया। ग्रामीणों रामसहाय,राजकुमारी,उषा देवी,अजीतकुमार ,बबलू आदि लगभग दर्जन भी ग्रामीणों ने अनपरा परियोजना प्रबन्धन और उपजिलाधिकारी से गुहार लगायी है कि उनकी फसल का उचित मुआवजा दिलाया जाये तथा जलनिकासी की मुक्कमल व्यवस्था सुनिश्चित हो जिससे हालात खराब न हो। इस बाबत अनपरा परियोजना के सीजीएम अजय कटियार ने बताया कि लगातार बारिश से यह स्थिति पैदा हुई है। ऐश डाइक के कारण जलजमाव न हो इसके लिए ल...