Sonbhadra News: खून की कमी से किशोरी की बिगड़ी हालत मौत
सोनभद्र, अक्टूबर 8 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी थाना क्षेत्र के सांगोबांध गांव निवासी 15 किशोरी की बुधवार को जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वह गंभीर एनीमिया (खून की कमी) से पीड़ित थी और उसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में चल रहा था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की रात करीब आठ बजे 15 वर्षीय संध्या कुमारी पुत्री संतोष पनिका को निजी साधन से सीएचसी दुद्धी लाया गया था। जांच में उसके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बेहद कम पाई गई। बुधवार दोपहर करीब दो बजे उसे एक यूनिट रक्त चढ़ाया गया, जो रात करीब आठ बजे पूरा हुआ। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उसे दूसरी यूनिट रक्त चढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान करीब दो बजे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस की व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.