Sonbhadra News: खाद संकट को लेकर सपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र, जुलाई 28 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। समाजवादी पार्टी ने कोन, कचनरवा, बभनी और बकरिहवा क्षेत्र में किसानों को खाद उपलब्ध न होने तथा खुले बाजार में अधिक कीमत पर बिक्री किए जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने किसानों को शीघ्र पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि खरीफ सीजन में किसान खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कोन और कचनरवा की सहकारी समितियां अक्सर बंद रहती हैं, जिससे किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। वहीं बभनी क्षेत्र में निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खाद बेचे जाने की शिकायतें मिल रही हैं, जबकि बकरिहवा क्षेत्र के किसान भी खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से सपा ने प्रशासन से मांग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.