सोनभद्र, सितम्बर 25 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा बाजार में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के पहुंचते ही मिष्ठान और किराना दुकानदारों में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृति आनंद के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न दुकानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की। संदेह के आधार पर कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। कुछ खाद्य सामग्री की मोबाइल वैन में आधुनिक उपकरणों से मौके पर प्रारंभिक जांच भी की गई। टीम ने मिष्ठान दुकानों पर तैयार मिठाइयों और किराना दुकानों में खाद्य तेल, मसाले समेत अन्य खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया। लिए गए नमूनों को नियमानुसार प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई की गई। टीम के बाजार में पहुंचने की जानकारी मिलते ही कई दुकानदार शटर गिराकर निकल गए। कुछ दुकानदार गलियों के रास्ते बाजार से...