सोनभद्र, अक्टूबर 29 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को राबर्ट्सगंज की दो और सुकृत की एक दुकान पर छापेमारी की। टीम ने तीनों दुकानों से नमूने भी सग्रहित किए। संग्रहित नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय योगेश कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बालेन्दु शेखर, मंगल मूर्ति और प्रमोद कुमार यादव ने गुरुवार को मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक स्थित पंजाब स्वीटस की दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी में दुकान पर टाइल्स लगी नहीं मिली। वहीं मान्यता प्राप्त लैब की पानी की जांच रिपोर्ट नहीं थी और न ही कच्चा माल रखने के लिए पैलेट्स एवं कचरे के डिब्बो की व्यवस्था थी। यह भी पढ़ें- Roorki Ne...