Sonbhadra News: खडे़ ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर
सोनभद्र, जुलाई 27 -- Sonbhadra News: सोनभद्र ..... म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद।स्थानीय थाना के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर रनटोला गांव के समीप रविवार रात खडे़ ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह रेणुकूट से बाइक से अपने घर म्योरपुर थाना क्षेत्र के बराईडाड़ लौट रहा था।म्योरपुर थाना क्षेत्र के बराईडाड़ गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश पुत्र ज्वाला प्रसाद रविवार को किसी कार्य से बाइक से रेणुकूट गया था। रेणुकूट से रविवार की रात वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। रात लगभग 10 बजे वह जैसे ही म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला गांव के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर पहुंचा, इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन के हेडलाइट की चमक से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खडे़ ट्रक से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.