Sonbhadra News: खडे़ ट्रक में पीछे से घुसा बाइक सवार, गंभीर
सोनभद्र, अक्टूबर 1 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास मुधर्वा-बीजपुर मार्ग पर बुधवार की देर शाम खडे़ ट्रक में पीछे से बाइक सवार घुस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार ओबरा से अपने घर म्योरपुर के बराईडाड़ जा रहा था।म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव के टोला बराइडाड़ निवासी 29 वर्षीय कृष्ण गोपाल यादव पुत्र अशोक यादव एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। बुधवार को किसी कार्य से ओबरा गए हुए थे। बुधवार की शाम वह ओबरा से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर पहुंचे, पहले से खडे़ ट्रक में पीछे से घुस गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.