Sonbhadra News: खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसा बाइक सवार, मौत
सोनभद्र, अक्टूबर 2 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में शुक्रवार की देर शाम खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अपनी बहन के घर म्योरपुर के खजूरी से वापस अपने घर काँचन लौट रहा था। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कांचन गांव निवासी 30 वर्षीय राम सिंह पुत्र रामबरन शुक्रवार को अपने बहन के घर म्योरपुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव बाइक से गया हुआ था। देर शाम वह वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के समीप मुर्धवा- बीजपुर मार्ग पर पहुंचा, पहले से खराब होकर खड़े ट्रेलर में पीछे से घुस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.