सोनभद्र, सितम्बर 16 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। शक्तिनगर थाना अंतर्गत एनसीएल खड़िया कालोनी गेट नंबर -2 के समीप मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। देर शाम शव की पहचान एमपीसीसी कालोनी जयंत बस स्टैंड निवासी राकेश कुमार रजक पुत्र हिंच लाल रजक के रूप मे हुई ।पुलिस कें मुताबिक राकेश कुमार मजदूरी करके परिवार का जीवकोपार्जन चलाता था।पुलिस नें शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए दुद्धी भेज जांच शुरू कर दी है। पैर मे चोट देख कर मालगाड़ी की चपेट मे आने से प्रथम दृष्टया मौत होने की संभावना पुलिस जता रही है लेकि न पीएम रिपोर्ट में ही मामला स्पष्ट हो सकता है। पुलिस परिजनों व अन्य से इस बाबत पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...