सोनभद्र, अक्टूबर 14 -- Sonbhadra News: रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र में बिजली के खंभे से गिरकर एक व्यक्ति की हुई मौत मामले में न्यायालय ने थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। मृतक के पुत्र ने न्यायालय में वाद दाखिल कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पिपरी थाना क्षेत्र के पिपरी निवासी दीपक कुमार ने न्यायालय को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते 13 मई को पिपरी क्षेत्र में आई तेज आंधी और तूफान के कारण बिजली के तार और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। आरोप है कि बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) के कहने पर पवन, जहीर, श्यामलाल, रामकुमार और विजय बहादुर उनके पिता ओमप्रकाश को क्षतिग्रस्त बिजली के तारों और खंभों की मरम्मत के लिए अपने साथ ले गए थे। दीपक के अनुसार, मरम्मत कार्य के दौरान ओमप्रकाश खंभे...