सोनभद्र, जुलाई 25 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव के पिपरहिया टोला के लोग सड़क के अभाव में आज भी नारकीय जीवन जीने के लिए विवश है। हालात यह है कि इस बस्ती में लगभग डेढ़ सौ की आबादी निवास करती है। तहसील मुख्यालय से महज तीन किमी की दूरी होने के बाद भी यहां के लोग आज भी विकास की बाट जोह रहे हैं। सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अवगत कराने के बाद भी संबंधित इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर यहां के रहवासियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र ही सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि तहसील मुख्यालय से मात्र 3 ...