Sonbhadra News: क्रशर पर खड़े टीपर का पार्ट गायब करने का आरोप
सोनभद्र, नवम्बर 3 -- Sonbhadra News: ओबरा। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के रासपहाड़ी में स्थित एक क्रशर पर काफी दिनों से खड़े टीपर को कथित तौर पर खोलकर उसके अलग-अलग हिस्से को कबाड़ में बेचने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने घटना की जानकारी डायल 112 पर दी। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गए है। बताया जाता है कि क्रशर पर खड़ी टीपर का केवल इंजन ही बचा हुआ है। टीपर मालिक श्याम बहादुर सिंह के अनुसार उनका वाहन एक क्रशर पर पत्थर ढुलाई के कार्य में लगाया गया था। काम बंद होने के बाद उन्होंने कुछ माह पूर्व टीपर को वहीं एक क्रशर परिसर में खड़ा करके क्रशर संचालक को जानकारी दे दी थी। लेकिन सोमवार को वहां पहुंचने पर टीपर की स्थिति बिल्कुल अलग मिली। ओबरा थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.