Sonbhadra News: कोयला लदा ट्रेलर पलटने से हुई मौत पर केस
सोनभद्र, नवम्बर 8 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत एनएच-39 पर सिदहवां के निकट बीते छ: नवम्बर को हुई दुर्घटना में 20 वर्षीय बाबूलाल पुत्र बखीरन की मौत के मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में मृतक बाबूलाल के पिता बखीरन निवासी ग्राम पाटी थाना पिपरी ने आरोप लगाया है कि उसका पुत्र बाबूलाल और भांजा रमाशंकर सिदहवां पट्रोल पम्प के निकट बाइक पर खड़े थे कि अचानक कोयला लदे ट्रेलर ने बस को टक्कर मारते हुए उनकी बाइक पर पलट गया जिससे दब कर बाबूलाल की मौत हो गयी जबकि भांजे का इलाज जारी है। चालक की भी हालांकि दुर्धटना में मौत हो चुकी है इसलिए ट्रेलय संचालक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.