सोनभद्र, सितम्बर 12 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। कोयला किल्लत से अनपरा के बिजलीघरों का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित है। बीते एक पखवाड़े से कम लोड पर उत्पादन के बावजूद उत्पादन निगम के अनपरा बिजलीघर में शुक्रवार तक महज 1.38 लाख टन कोयला शेष है जो पूर्ण क्षमता से इकाइयां चलाने पर चार दिन से भी कम समय का बताया गया है। कम लोड पर मशीने चलाने से प्रदेश को बेहद सस्ती 03.11 रुपये प्रति यूनिट की बिजली देने वाले अनपरा बिजलीघर से रोजाना लगभग नौ मिलियन यूनिट कम बिजली प्रदेश का मिल रही है। एमईआईएल अनपरा सी का भी हाल बेहाल है। इस बिजलीघर में भी शुक्रवार 11 सितम्बर तक महज 30 हजार टन कोयला शेष बताया गया है जो दो दिन से भी कम का है जिसके कारण बिजलीघर बीते एक सप्ताह से लगभग 60 प्रतिशत लोड पर इकाइयां चलाने को मजबूर है। नतीजतन प्रदेश को निजी क्षेत्र की औस...