Sonbhadra News: कोयला किल्लत से बिजली उत्पादन में गिरावट
सोनभद्र, नवम्बर 3 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। उत्पादन निगम के अनपरा बिजलीघर के उत्पादन में अक्तूबर माह के दौरान काफी गिरावट दर्ज हुई है। 2630 मेगावाट का यह बिजलीघर महज 75.85 प्रतिशत पीएलएफ पर 1484 मियू उत्पादन का उत्पादन कर सका है। बिजलीघर के कोयला स्टॉक में गिरावट से विशेषकरअनपरा डी की इकाइयों को लगातार कम लोड पर चलाने को इसकी वजह माना जा रहा है। बीते साल अक्तूबर में इस बिजलीघर ने 79.70 प्रतिशत पीएलएफ पर1599 मियू से अधिक बिजली पैदा की थी। अक्तूबर में लगभग 75 मियू कम उत्पादन के कारण यह बिजलीघर चालू साल में अभी तक 79.40 प्रतिशत पीएलएफ पर 10725 मियू बिजली का ही उत्पादन कर सका है जबकि बीते साल इस बिजलीघर ने 81.09 प्रतिशत पीएलएफ पर 10953 मियू बिजली पैदा की थी। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: 4.3 प्रतिशत कम हुआ एनसीएल खदानों से कोयला उत्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.