सोनभद्र, जुलाई 8 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय तहसील सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के कैशलेस हेल्थकार्ड वितरण किया गया। वहीं मुख्यमंत्री के कैशलेस हेल्थकार्ड वितरण शुभारम्भ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ किसान नेता लालजी तिवारी रहे। अध्यक्षता उपजिलाधिकारी आशीष त्रिपाठी ने की। खण्ड शिक्षा अधिकारी घोरावल अरविंद पटेल व संचालन वरिष्ठ शिक्षक दीनबन्धु त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित मांग आज शासन ने पूरी की। आज उत्सव का दिन है। बीईओ कर्मा बृजेश सिंह ने कहा कि हमारे शिक्षकों के लिये यह एक तोहफा है। मुख्य अतिथि लालजी तिवारी ने कहा कि यह कार्य बहुत पहले हो जाना चाहिए था। यह भी पढ़ें- शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' के शुभारंभ का बिलारी में स...