सोनभद्र, अगस्त 2 -- Sonbhadra News: सिंगरौली।सिंगरौली नगर निगम की आयुक्त सविता प्रधान ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए कैंसर से जूझ रही एक बच्ची की इच्छा पूरी करने के लिए अपना सिर मुंडवा लिया। इस भावुक क्षण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार, कैंसर के उपचार के दौरान बच्ची के सिर के बाल झड़ गए थे। उसने इच्छा जताई थी कि कोई उसके जैसा दिखे। बच्ची की इस भावना को समझते हुए सविता प्रधान ने बिना किसी संकोच के अपने बाल मुंडवा उक्त बच्ची के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...