Sonbhadra News: केकराही-कतवरिया मार्ग बना तालाब, आवागमन बाधित
सोनभद्र, अगस्त 21 -- Sonbhadra News: केकराही,हिंदुस्तान संवाद। राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के केकराही से कतवरिया जाने वाले प्रधानमंत्री मुख्य मार्ग पर सरस्वती ज्ञान मंदिर के सामने भारी जलजमाव से राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात का पानी सड़क पर जमा हो गया है। इससे विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों के साथ ही दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में कठिनाई हो रही है। जलजमाव के कारण सड़क पर कीचड़ फैल गया है और बराबर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। सड़क पर करीब डेढ़ फीट तक कीचड़युक्त गंदा पानी जमा रहने से लोगों को इसी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.