Sonbhadra News: कूलर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन मासूम झुलसे
सोनभद्र, अगस्त 9 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरपूरा गांव में शनिवार रात कूलर में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। आग बिस्तर तक पहुंचने से उसके सामने सो रहे तीन मासूम बच्चे झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और तीनों बच्चों को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डेढ़ वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हरपूरा निवासी पवन के तीन पुत्र डेढ़ वर्षीय रिंकू और दो माह के जुड़वा करन व कार्तिक शनिवार रात करीब आठ बजे कूलर के सामने सो रहे थे। इसी दौरान कूलर में शॉर्ट सर्किट हुआ और अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बिस्तर तक पहुंच गई और तीनों बच्चे उसकी चपेट में आकर झुलस गए। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य दूसरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.