सोनभद्र, अगस्त 28 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कुलडोमरी में हर घर नल-जल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्राम पंचायत के बीरन बाहरा में बनी पानी की टंकी से करीब दो वर्षों से जलापूर्ति बंद है। वहीं गुलालीडीह में भी पिछले एक वर्ष से नलों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इससे हजारों ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके चलते उन्हें कुएं, हैंडपंप और अन्य स्थानीय जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कई स्थानों पर दूषित पानी पीने की मजबूरी बनी हुई है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण सियाराम, संतोष, संजय, रमेश लाल, कन्हैयालाल, लालबहादुर, रामअवतार, सुरे...