सोनभद्र, जुलाई 12 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चैरी गांव में रविवार को घर में खेल रही पांच वर्षीय बालिका कुर्सी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पांच वर्षीय आर्या पुत्री राजेश खेलते समय फिसलकर सिर के बल फर्श पर गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद उसे उल्टी होने लगी और वह अचेत हो गई। परिजन उसे तत्काल सीएचसी म्योरपुर ले गए, जहां डॉ. लालजी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- चमकी के मरीज को मेडिकल किया गया रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...