Sonbhadra News: कुरवल में सर्पदंश से अधेड़ की मौत
सोनभद्र, अक्टूबर 3 -- Sonbhadra News: वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के कुरवल गांव में शुक्रवार देर शाम सर्पदंश से अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आमडीह ग्राम पंचायत के कुरवल गांव निवासी 58 वर्षीय राजेश्वरी नारायण पुत्र रामसनेही शुक्रवार देर शाम अपने घर में झरोखे के पास रखी चाबी निकाल रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद सर्प ने उन्हें डंक मार दिया। सर्पदंश की जानकारी उन्होंने तत्काल परिजनों को दी। परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने एंटीवेनम लगाने के साथ उपचार शुरू किया। उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.