सोनभद्र, जुलाई 18 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत कुंडाडीह का संपर्क मार्ग बीते 18 वर्षों से जर्जर होने के कारण ग्रामीणों का आवागमन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी गिट्टी के कारण पैदल चलना भी काफी चुनौतीपूर्ण बन गया है, जबकि बाइक और चारपहिया वाहन चालकों को भी रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों में जितेश भारती, विकेश गौतम, बालकेश पनिका, ऋषिराज पासवान, संतोष गौतम, धर्मेंद्र यादव और कौशल गौतम ने बताया कि बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिसके चलते बराबर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों, मरीजों ...