Sonbhadra News: कीचड़ में तब्दील हुआ कुचमरवा-कसया कला संपर्क मार्ग
सोनभद्र, अगस्त 19 -- Sonbhadra News: केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के कुचमरवा और कसया कला गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बारिश के दिनों में ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। करीब एक किलोमीटर लंबे कच्चे मार्ग पर कीचड़ और जलभराव के चलते आवागमन बाधित है। मार्ग पर बनी पुलिया के बह जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इससे आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ विद्यार्थियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कुचमरवा, केकराही, डेहरी, कम्हरिया, बिरहुलिया और परसौना गांव के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन कसया कला स्थित डिग्री कॉलेज, फार्मेसी, आईटीआई, डीएलएड और इंटर कॉलेज में पढ़ाई के लिए आते-जाते हैं। लेकिन बारिश के बाद मार्ग पर जगह-जगह कीचड़ और पानी भर जाने से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण शशिकांत, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.