सोनभद्र, सितम्बर 27 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। नगर पालिका सोनभद्र के वार्ड नंबर-5 में मेहुड़ी खुर्द-पिथा-सहीजन संपर्क मार्ग की जर्जर और कीचड़युक्त स्थिति से नाराज स्थानीय लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के नेता विवेक सिंह पटेल के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में जूते-चप्पल लेकर प्रदर्शन करते हुए सड़क निर्माण की मांग उठाई। रहवासियों ने कहा कि बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और जलभराव हो जाता है। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने नगर पालिका या विधायक निधि से सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग की। विवेक सिंह पटेल ने कहा कि वार्...