सोनभद्र, अगस्त 21 -- Sonbhadra News: केकराही,हिंदुस्तान संवाद। करमा विकास खंड क्षेत्र के बसवा निस्फ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का संपर्क मार्ग बदहाल होने के कारण बारिश के दिनों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय तक पहुंचने वाले रास्ते पर घुटने भर तक कीचड़युक्त पानी जमा हो जाता है, जिससे नौनिहालों को विद्यालय पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों में प्रमोद यादव, सीताराम यादव, शिवकुमार पटेल, राजकुमार भारती, सियाराम भारती, रिंकू पटेल, राजेश यादव, आशीष मौर्य, महेंद्र यादव ने बताया कि थोड़ी सी बारिश होते ही विद्यालय परिसर भी कीचड़ से भर जाता है। विद्यालय के बाहर और संपर्क मार्ग पर जल...