सोनभद्र, अक्टूबर 12 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड नंबर पांच में मेहुड़ी से पीथा होते हुए सहिजन तक जाने वाले संपर्क मार्ग की बदहाली और जलनिकासी की समस्या को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका परिषद राबर्ट्सगंज कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सड़क एवं नाली निर्माण की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्रक सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की गई। विवेक सिंह पटेल ने कहा कि सड़क और नाली का निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से जनहित में तत्काल निर्माण कार्...