Sonbhadra News: कीचड़युक्त सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
सोनभद्र, अगस्त 7 -- Sonbhadra News: सांगोबांध, हिंदुस्तान संवाद। बभनी विकास खंड की बैना ग्राम पंचायत स्थित बैगा टोला तक जाने वाली जर्जर और कीचड़युक्त सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को खुलकर सामने आया। वर्षों से सड़क निर्माण की मांग पूरी न होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर शीघ्र सड़क निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि बैना मुख्य मार्ग से बैगा टोला तक जाने वाली करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क पिछले 15 वर्षों से कच्ची पड़ी है। बरसात के दौरान पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ रही है। आदिवासी बहुल इस क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों को प्रतिदिन इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.