Sonbhadra News: किसी भी कीमत पर नहीं उजड़ने देंगे मलिन बस्ती:भूपेश
सोनभद्र, जुलाई 21 -- Sonbhadra News: डाला। सदर विधायक भूपेश चौबे मंगलवार को डाला स्थित मलिन बस्ती पहुंचकर बस्तीवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और किसी भी परिवार को बेघर नहीं होने दिया जाएगा। सदर विधायक ने आरोप लगाया कि अल्ट्राटेक सीमेंट प्रबंधन न्यायालय को गुमराह कर मलिन बस्ती को हटाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई प्रयास किया गया तो उसका लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से बस्ती के एवज में सीमेंट फैक्ट्री को जमीन दिए जाने के बावजूद नया विवाद खड़ा करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने बताया कि मलिन बस्ती के मुद्दे पर शासन-प्रशासन के साथ ही उच्च स्तर पर भी वार्ता की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.