Sonbhadra News: किसान सेवा आश्रम का ट्रस्ट के रूप में पंजीकरण
सोनभद्र, सितम्बर 11 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। किसान सेवा आश्रम का ट्रस्ट के रूप में गठन एवं पंजीकरण कराया गया है। शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज तहसील परिसर में हुई बैठक में देवशरण सिंह उर्फ बाबा को अध्यक्ष, संतोष कुमार पाठक को उपाध्यक्ष और प्रमोद कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। ट्रस्ट के माध्यम से अनाथ बच्चों, विधवाओं और महिलाओं के कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन के लिए कार्य किया जाएगा। संचालन अधिवक्ता पवन कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर राजेश कुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव, फूल सिंह पटेल, विनय कुमार सिंह, दशरथ यादव, राजकुमार सिंह, शाहनवाज आलम खान, टीटू कुमार गुप्ता, आदर्श देव पांडेय, नवीन पांडेय, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.