Sonbhadra News: किसान के दो खाते से उड़ाए 3.60 लाख रुपये
सोनभद्र, अक्टूबर 18 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। व्हाट्सएप पर आए एक फर्जी आरटीओ चालान के लिंक को छूते ही एक किसान के दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल 3,60,275 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने इस बड़ी साइबर ठगी के संबंध में दुद्धी कोतवाली में लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। दुद्धी कोतवाली के दुमहान गांव के निवासी बृजकिशोर पुत्र अमोल कुशवाहा ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर बीती 12 अक्टूबर को भट्ठी चौराहे के रहने वाले एक व्यक्ति के नंबर से एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि आरटीओ का चालान कटा है, जिसे पेमेन्ट कर दिया गया है। उसमें आगे डराते हुए लिखा था, इसमें आपका भी नाम है, चेक कर लीजिए नहीं तो बाद में कोर्ट से नोटिस आ जाएगा। यह भी पढ़ें- Faridabad News: चालान के नाम पर खाते से दो लाख रुपये निकाले कोर्ट और पुलिस के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.